Get App

भारत में घातक प्लांट फंगस की दस्तक! कोलकाता में मिला दुनिया का पहला केस, जानें कितनी दुर्लभ और खतरनाक है ये बीमारी

जर्नल मेडिकल माइकोलॉजी केस रिपोर्ट्स में डॉक्टरों ने कहा कि एक 61 साल का शख्स कोलकाता में कंसल्टेंट अपोलो मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल्स के आउट पेशेंट विभाग में आया था। ये शख्स पिछले तीन महीनों से आवाज में भारीपन, खांसी, गले में खराबी, थकान, निगलने में कठिनाई और एनोरेक्सिया की शिकायत बता रहा था

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 31, 2023 पर 8:03 PM
भारत में घातक प्लांट फंगस की दस्तक! कोलकाता में मिला दुनिया का पहला केस, जानें कितनी दुर्लभ और खतरनाक है ये बीमारी
भारत में घातक प्लांट फंगस की दस्तक

इन दिनों देश में एक बार फिर कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं, ऊपर मौसमी फ्लू (Seasonal Flu) भी अपना असर दिखा रहा है। ऐसे में पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक शख्स के भीतर ऐसी बीमारी का पता चला है, जो प्लांट फंगस (Plant Fungus) के कारण होती है। डॉक्टरों का मानना है कि इंसानों में माइक्रोऑर्गेनिज्म से फैलने वाले संक्रमण का ये पहला केस है। डॉक्टरों ने कहा कि इससे ऐसा मालूम पड़ता है कि प्लांट फिंगी (Plant Fungi) के नजदीकी कॉन्टैक्ट में आने पर प्लांट पैथोजेंस का क्रॉसओवर इंसानों के भीतर हो गया है।

जर्नल मेडिकल माइकोलॉजी केस रिपोर्ट्स में डॉक्टरों ने कहा कि एक 61 साल का शख्स कोलकाता में कंसल्टेंट अपोलो मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल्स के आउट पेशेंट विभाग में आया था। ये शख्स पिछले तीन महीनों से आवाज में भारीपन, खांसी, गले में खराबी, थकान, निगलने में कठिनाई और एनोरेक्सिया की शिकायत बता रहा था।

इस शख्स को पहले कभी डायबिटीज, HIV संक्रमण, गुर्दे या किसी पुरानी बीमारी या उसकी दवा को कोई रिएक्शन भी नहीं हुआ था। ये मरीज पेशे से एक प्लांट माइकोलॉजिस्ट है।

डॉक्टरों ने बताया कि ये शख्स अपनी रिसर्च के दौरान लंबे समय तक सड़ने वाले मटेरियल, मशरूम और कई अलग-अलग तरह के प्लांट फंगी के साथ काम कर रहा था। हालांकि, उसकी छाती की एक्स-रे रिपोर्ट सामान्य आई, लेकिन उसके गले के सीटी स्कैन ने पैराट्रैचियल फोड़ा सामने आया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें