दिल्ली में कोरोनावायरस संक्रमण के नए मामले कम हो गए हैं। शनिवार को दिल्ली में संक्रमण के सिर्फ 414 नए मामले सामने आए हैं। इससे एक दिन पहले दिल्ली में 523 नए मामले आए थे।
दिल्ली में कोरोनावायरस संक्रमण के नए मामले कम हो गए हैं। शनिवार को दिल्ली में संक्रमण के सिर्फ 414 नए मामले सामने आए हैं। इससे एक दिन पहले दिल्ली में 523 नए मामले आए थे।
हालांकि शनिवार को संक्रमण की वजह से मरने वाले लोगों की संख्या ज्यादा रही। पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में 60 लोगों की मौत हो गई।
दिल्ली में अब कुल संक्रमितों की संख्या 1,428,863 है जबकि अब तक इस संक्रमण की वजह से कुल 24,557 लोगों की मौत हो चुकी है। 5 जून तक दिल्ली में एक्टिव केसों की संख्या 6,731 थी।
हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट घटकर 1 फीसदी से कम हो गया है। अब यह सिर्फ 0.53 फीसदी रह गया है। शनिवार को यह लगातार छठा दिन है जब पॉजिटिविटी रेट 1 फीसदी से कम रहा। दिल्ली में पिछले एक दिन 1683 लोग रिकवर हुए हैं।
दिल्ली में लॉकडाउन के साथ छूट भी बढ़ी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने शनिवार को राजधानी में लॉकडाउन (Delhi Lockdown) को बढ़ाने की घोषनण की है। हालांकि, उन्होंने अब कुछ छूट भी दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरी कई गतिविधियों में ज्यादा छूट के साथ लॉकडाउन जारी रहेगा। ऑड-ईवन के आधार पर बाजार और मॉल खुलेंगे। साथ ही मेट्रो को भी 50% क्षमता के साथ चलाने की अनुमति दे दी गई है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में सोमवार के आगे भी लॉकडाउन जारी रहेगा, लेकिन काफी रियायत दी जा रही है। बाजार, मॉल को ऑड-ईवन के आधार पर सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक के लिए खोला जा रहा है।
सीएम ने कहा कि निजी दफ़्तर 50% क्षमता के साथ खोले जा सकते हैं। जरूरी सामान की दुकानें रोज खुलेंगी। दिल्ली मेट्रो 50% क्षमता के साथ शुरू की जा रही है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।