दिल्ली के गोकुलपुरी में डबल मर्डर से हड़कंप, बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर हत्या से दहशत का माहौल

Delhi Double Murder: मौके पर पहुंची पुलिस टीम के मुताबिक दोनों मृतकों का शव उनके घर में ही ग्राउंड फ्लोर में स्थित बेडरूम में मिला था। उस मकान में ग्राउंड फ्लोर और पहला फ्लोर राधे श्याम वर्मा का ही है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में लूटपाट की वजह से हत्या का मामला लग रहा है। जांच के दौरान घर में काफी तोड़फोड़ और जबरदस्ती प्रवेश करने के जैसे सबूत मिले हैं

अपडेटेड Apr 10, 2023 पर 12:52 PM
Story continues below Advertisement
Delhi Double Murder: पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह लूटपाट के लिए की गई हत्या का मामला लग रहा है

रिपोर्ट- शंकर आनंद

Delhi Double Murder: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के गोकुलपुरी (Gokulpuri area in delhi) में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में सीनियर सिटीजन दंपति की हत्या कर दी गई। मृतक दंपत्ति गोकुलपुरी इलाके के G ब्लॉक के गली नंबर 13/6 में स्थित मकान नंबर 245 में पिछले करीब 38 सालों से रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक, मृतक बुजुर्ग का नाम राधे श्याम वर्मा है, जो करीब 72 साल के हैं। जबकि उनकी मृत पत्नी का नाम वीणा देवी है जो करीब 78 साल की थी। हत्यारों ने बुजुर्ग राधे श्याम वर्मा का गला काटकर और उनकी पत्नी वीणा देवी का गला के साथ-साथ सर के हिस्सों में तेज हथियार से वार कर इस डबल मर्डर को अंजाम दिया है।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम के मुताबिक दोनों मृतकों (Double murder in delhi) का शव उनके घर में ही ग्राउंड फ्लोर में स्थित बेडरूम में मिला था। उस मकान में ग्राउंड फ्लोर और पहला फ्लोर राधे श्याम वर्मा का ही है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में लूटपाट की वजह से हत्या का मामला लग रहा है। जांच के दौरान घर में काफी तोड़फोड़ और जबरदस्ती प्रवेश करने के जैसे सबूत मिले हैं।


पुलिस को सोमवार सुबह इस हत्याकांड की जानकारी मिली थी। बताया जा रहा है कि मरने वाले बुजुर्ग शख्स सरकारी स्कूल से बतौर वाइस प्रिंसिपल रिटायर हुए थे, जो अपनी पत्नी के साथ रहते थे। फिलहाल, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है

घर से नगदी और जेवर गायब

दिल्ली पुलिस की टीम ने इस मामले में काफी तत्परता दिखाते हुए मृतक दंपत्ति के परिजनों से संपर्क साधा गया, जिसके बाद उनके बेटे रवि वर्मा को पूछताछ के लिए बुलाया गया। रवि वर्मा भी पेशे से टीचर है, जो नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में ही मुस्तफाबाद इलाके में गेस्ट टीचर के तौर पर बच्चों को पढ़ाता था। लेकिन पिछले कुछ समय से कपड़ों से संबंधित काम भी कर रहा था। मृतकों के परिजनों से हुई पूछताछ के मुताबिक, घर के अंदर से करीब साढ़े चार लाख रुपये की नगदी सहित काफी ज्वेलरी गायब है।

दरअसल, पिछले कुछ समय पहले ही मृतक बुजुर्ग नें अपने अपने घर का एक हिस्सा बेचने के लिए एक शख्स से एडवांस के तौर पर करीब साढ़े पांच लाख रुपये एडवांस लिए थे, जो उनके घर से गायब मिले हैं। न्यूज 18 को कुछ चश्मदीदों ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे रवि अपने पिता के घर आया था, लेकिन क्या वो बात पुलिस को बताया है या नहीं, इस मामले पर पुलिस विस्तार से पूछताछ करेगी।

ये भी पढ़ें- Twitter ने BBC को दिया 'सरकारी पैसों से चलने वाली मीडिया' का लेबल, एलॉन मस्क ने भी कसा तंज

इसके साथ ही उस इलाकेमें लगे तमाम सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगालने में पुलिस की टीम जुट गई है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक जल्द ही डबल मर्डर की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।