Get App

Delhi Weather: घने कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-NCR, 110 उड़ानें और 25 ट्रेनें प्रभावित, विजिबिलिटी हुई शून्य

Delhi Weather: सुबह के वक्त न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में विजिबिलिटी करीब 50 मीटर रहने के बीच मौसम विभाग ने सुबह 8 बजे ऑरेंज अलर्ट जारी किया। दिल्ली एयरपोर्ट पर 110 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुई हैं। उत्तर रेलवे ने कहा कि दिल्ली की ओर जाने वाली 25 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 27, 2023 पर 12:10 PM
Delhi Weather: घने कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-NCR, 110 उड़ानें और 25 ट्रेनें प्रभावित, विजिबिलिटी हुई शून्य
Delhi-NCR Weather: कोहरे के कारण रेलगाड़ियां अपने निर्धारित वक्त से देरी से चल रही हैं (Photo- REUTERS)

Delhi-NCR Weather: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पूरे NCR में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। कई इलाकों में विजिबिलिटी कम रही, जिससे हवाई एवं रेल सेवाएं प्रभावित हुई। सुबह के वक्त न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में विजिबिलिटी करीब 50 मीटर रहने के बीच मौसम विभाग ने सुबह 8 बजे ऑरेंज अलर्ट जारी किया। दिल्ली एयरपोर्ट पर 110 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुई हैं। शीतलहर की स्थिति जारी रहने के कारण मौसम कार्यालय ने राष्ट्रीय राजधानी में "बहुत घने कोहरे" को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। उत्तर रेलवे ने कहा कि दिल्ली की ओर जाने वाली 25 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि कोहरे के कारण रेलगाड़ियां अपने निर्धारित वक्त से देरी से चल रही हैं। उड़ानों के परिचालन में भी विलंब हो सकता है या उड़ानें रद्द हो सकती हैं। इस बीच एक अधिकारी ने बताया कि खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर दो उड़ानों के रूट परिवर्तित किए गए। अधिकारी ने बताया कि सुबह 9 बजे और सवा 9 बजे के बीच उड़ानों को जयपुर की ओर मोड़ा गया।

उपग्रह से प्राप्त सुबह 5.15 बजे की तस्वीरों से पता चलता है कि राष्ट्रीय राजधानी में घने से बेहद घने कोहरे की स्थिति रही। दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में सुबह साढ़े पांच बजे विजिबिलिटी 50 मीटर दर्ज की गई। वहीं पालम में यह 125 मीटर रही। कोहरे के कारण दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर आने वाली लगभग 25 रेलगाड़ियां देरी से चल रही है। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार 11बजे स्थिति में सुधार हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें