Get App

Delhi News: कोचिंग हादसे की जांच सीबीआई को, ड्राइवर की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट नाराज, कहा-शुक्र है कि पानी का चालान नहीं काटा

देश की राजधानी दिल्ली के राजेंद्र नगर कोचिंग हादसे की जांच अब सीबीआई करेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने आज इस घटना की जांच सीबीआई को सौंपने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने यह आशंका भी जताई है कि इसमें सरकारी कर्मचारियों का भ्रष्टाचार भी शामिल हो सकता है। यह पूरा मामला दिल्ली के राजेंद्र नगर की एक कोचिंग में हुए हादसे से जुड़ा है। पिछले श शनिवार को हुए इस हादसे में तीन स्टूडेंट्स की मौत हो गई थी

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 02, 2024 पर 5:04 PM
Delhi News: कोचिंग हादसे की जांच सीबीआई को, ड्राइवर की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट नाराज, कहा-शुक्र है कि पानी का चालान नहीं काटा
हाईकोर्ट ने कोचिंग हादसे के मामले में अब तक जांच पर सवाल उठा दिए और दिल्ली पुलिस को फटकार लगाई है।

देश की राजधानी दिल्ली के राजेंद्र नगर कोचिंग हादसे की जांच अब सीबीआई करेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने आज इस घटना की जांच सीबीआई को सौंपने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने यह आशंका भी जताई है कि इसमें सरकारी कर्मचारियों का भ्रष्टाचार भी शामिल हो सकता है। यह पूरा मामला दिल्ली के राजेंद्र नगर की एक कोचिंग में हुए हादसे से जुड़ा है। पिछले श शनिवार को हुए इस हादसे में तीन स्टूडेंट्स की मौत हो गई थी। हाईकोर्ट ने अब इस मामले में सीबीआई को जांच के लिए कहा है और यह भी कहा है कि इस जांच की निगरानी के लिए एक सीनियर अधिकारी को रखना होगा जिसके लिए सीवीसी को आदेश दिया गया है। यह अधिकारी ही तय करेगा कि जांच समय से पूरी हो।

दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार

हाईकोर्ट ने कोचिंग हादसे के मामले में अब तक जांच पर सवाल उठा दिए और दिल्ली पुलिस को फटकार लगाई है। कोर्ट ने यह भी कहा कि एमसीडी से फाइल नहीं मिल रही थी तो उनके ऑफिस जाकर जब्त कर लेना चाहिए था। इस मानले में पुलिस ने एक एसयूवी ड्राइवर को गिरफ्तार किया है, जिस पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि शुक्र है कि बारिश के पानी का चालान नहीं काटा।

ड्राइवर को पहले ही मिल चुकी है जमानत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें