दिल्ली के IGI एयरपोर्ट जाना है तो इन टर्मिनल्स पर नहीं चलेंगे वाहन, जाना होगा पैदल, जानिए वजह

दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल T3 से T1 को जोड़ने वाली सड़क अगले तीन हफ्ते तक बंद रहेगी। इसे अपग्रेड किया जा रहा है। लिहाजा वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी

अपडेटेड Jul 25, 2022 पर 11:24 AM
Story continues below Advertisement
दिल्ली एयरपोर्ट पर टर्मिनल 3 से टर्मिनल 1 की ओर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।

अगर आपको दिल्ली एयरपोर्ट जाना है। यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। राजधानी के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (Indira Gandhi International – IGI) एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 से टर्मिनल 1 तक अगले तीन हफ्ते तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी। यहां अपग्रेडेशन का काम चल रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 को टर्मिनल 1 से अंडरपास के जरिए जोड़ने वाले कैरिजवे पर ट्रैफिक तीन हफ्ते तक बंद रहेगा।

समय से यात्रियों को निकलने की सलाह

अधिकारी ने आगे बताया कि इस दौरान टी-1 से टी-3 को जोड़ने वाला कैरिजवे टर्मिनल टी-1 से आने वाले ट्रैफिक के लिए खुला रहेगा। अधिकारी ने यात्रियों को सलाह दी कि वे इसी हिसाब से अपनी यात्रा की तैयारी करें। ताकि फ्लाइट पकड़ने में उन्हें देरी न हो। बता दें कि यात्रियों को टी-1 तक पहुंचने के लिए रैडिसन गौलचक्कर से NH 48 या NH 8 से जा सकते हैं। एयरपोर्ट अधिकारियों ने कहा कि टर्मिनल 3 से टर्मिनल 1 तक यात्रा का समय 20-25 मिनट तक बढ़ सकता है।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा! दो बसों की भीषण टक्कर में 8 लोगों की मौत, 20 घायल


इस मामले में सबसे बड़ा एयरपोर्ट

दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नई दिल्ली शहर को सर्विस देना वाला एकमात्र एयरपोर्ट है। पैसेंजर, ट्रैफिक और कार्गो के मामले में यह एयरपोर्ट भारत का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, स्काईट्रैक्स वर्ल्ड एयरपोर्ट अवार्ड्स ने दिल्ली के IGI एयरपोर्ट को लगातार चौथे साल भारत और दक्षिण एशिया में सबसे बेहतर बताया है। बता दें कि स्काईट्रैक्स वर्ल्ड एयरपोर्ट अवार्ड्स पूरी दुनिया में एयरपोर्ट के ग्राहकों की संतुष्टि सर्वेक्षण पर आधारित है। यह एयरपोर्ट पर यात्रियों की सर्विस और सुविधाओं का सर्वे करता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।