Get App

शिमला से ज्यादा ठंडी दिल्ली! 4.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ इस मौसम का सबसे ठंडा दिन

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लेटेस्ट मौसम बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली की सफदरजंग ऑब्जर्वेटरी में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। दिल्ली आज शिमला से भी अधिक ठंडी है, क्योंकि बर्फबारी के लिए पर्यटकों की पसंदीदा हिमाचल प्रदेश की राजधानी में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 15, 2023 पर 2:17 PM
शिमला से ज्यादा ठंडी दिल्ली! 4.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ इस मौसम का सबसे ठंडा दिन
शिमला से ज्यादा ठंडी दिल्ली! 4.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ इस मौसम का सबसे ठंडा दिन (FILE PHOTO)

क्रिसमस (Christmas) अब बस कुछ ही दिन दूर है। ऐसे में दिल्ली-NCR में सर्दी (Delhi Winter) भी अपने पूरे चरम पर आ गई है। हैरानी की बात ये है कि हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के शिमला (Shimla) से भी ज्यादा ठंड राजधानी दिल्ली में पड़ रही है। राष्ट्रीय राजधानी का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जो इस मौसम का सबसे ठंडा दिन है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लेटेस्ट मौसम बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली की सफदरजंग ऑब्जर्वेटरी में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।

दिल्ली आज शिमला से भी अधिक ठंडी है, क्योंकि बर्फबारी के लिए पर्यटकों की पसंदीदा हिमाचल प्रदेश की राजधानी में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

IMD के आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन में अब तक का सबसे कम तापमान है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें