Get App

दिल्ली में इजराइली एंबेसी के पास बम धमाका, CCTV में दिखे दो संदिग्ध, राजदूत के नाम मिली चिट्ठी

Delhi Israel Embassy Blast: नई दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में इजराइल एंबेसी के पीछे खाली पड़े प्लॉट में बम धमाके की खबर सामने आई है। इसके बाद स्पेशल सेल की टीम मौके पर पहुंच गई। दिल्ली पुलिस को एक धमकी भरा पत्र भी मिला है। इसके अलावा CCTV फुटेज में दो संदिग्ध लोग नजर आ रहा हैं। इनके रूट के बारे में पुलिस जांच कर रही है

Jitendra Singhअपडेटेड Dec 27, 2023 पर 10:31 AM
दिल्ली में इजराइली एंबेसी के पास बम धमाका, CCTV में दिखे दो संदिग्ध, राजदूत के नाम मिली चिट्ठी
Delhi Israel Embassy Blast: बरामद पत्र में इजराइल को लेकर काफी गुस्सा जाहिर किया गया है. पत्र में 'जिहाद जारी रहेगा' लिखा गया है।

Delhi Israel Embassy Blast: नई दिल्ली में इजराइली दूतावास के पास मंगलवार (26 दिसंबर 2023) को बम धमाके की खबर सामने आई है। ये ब्लास्ट दूतावास के ठीक पीछे खाली पड़े प्लॉट में हुआ था। हालांकि, इस ब्लास्ट में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है। लेकिन पुलिस को धमाके वाली जगह के आसपास एक पत्र मिला है। इसके साथ एक झंडा भी बरामद किया गया है। एक पेज की इस पत्र में इजराइल को लेकर काफी गुस्सा जाहिर किया गया है। दिल्ली पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। आसपास के इलाके के CCTV फुटेज खंगाले गए हैं।

पत्र में ‘जिहाद जारी रहेगा’ लिखा गया है। इसके अलावा ‘अल्लाह हू अकबर’ के साथ एक ग्रुप का जिक्र भी किया गया है। पत्र से साफ लगता है कि यह विस्फोट हमास पर इजराइल की कार्यवाही को लेकर क्रोध में किया गया है। वहीं दूतावास के प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली पुलिस और सुरक्षा दल इस धमाके की जांच कर रहे हैं।

6 बजे फायर डिपार्टमेंट को आया कॉल

दरअसल 26 दिसंबर की शाम करीब 6 बजे दिल्ली के फायर सर्विस डिपार्टमेंट को एक अज्ञात कॉलर ने अधिकारियों को विस्फोट की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस की स्पेशल सेल की टीम बम निरोधक दस्ते के साथ घटनास्थल पर निरीक्षण के लिए पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस की की स्पेशल सेल जांच कर रही है। अग्निशमन विभाग ने तुरंत दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजी। विस्फोट के बाद राष्ट्रीय राजधानी में हाई-अलर्ट भी घोषित कर दिया गया है। यह घटना गणतंत्र दिवस उत्सव सप्ताह के दौरान इजरायली दूतावास के आसपास हुए विस्फोट के लगभग तीन साल बाद हुई है। जिसके कारण APJ अब्दुल कलाम रोड पर स्थित दूतावास के आसपास सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें