Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में अब ठंड की विदाई हो रही है। राजधानी के साथ आसपास के राज्यों में भी अब मौसम के तेवर बदलते हुए दिखने लगे हैं। कई राज्यों में अब ठंड कम होने लगी है। फरवरी का महीना आने के बाद से अब तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। मौसम में फिलहाल किसी विशेष बदलाव के संकेत नहीं हैं, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी।
सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ रहेगा। दिन में तेज धूप खिली रहेगी। वहीं राजधानी के साथ उत्तर प्रदेश में भी ठंड का मौसम विदा होते दिख रहा है।
राजधानी में ऐसा रहेगा मौसम
सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई गई है। अगले दो दिन यानी मंगलवार और बुधवार को भी दिल्ली का मौसम साफ रहेगा। दिन में तेज धूप के साथ अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई गई है। जानकारी के मुताबिक इन दो दिनों में भी दिल्ली-एनसीआर में कोई खास ठंड नहीं पड़ने वाली है।
वही उत्तर प्रदेश में भी अगले दो दिनों में कोई खास ठंड नहीं पड़ने वाली है। रविवार को प्रदेश के कई शहरों में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है। जिससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि फरवरी में तापमान और बढ़ सकता है। 10 और 11 फरवरी को मौसम साफ रहेगा, लेकिन इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही हिस्सों में मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। 12 से 15 फरवरी तक भी मौसम शुष्क रहेगा और कोहरा छाने की संभावना है। फिलहाल, मौसम विभाग ने कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया है।