उत्तर भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है। गुरुवार देर रात से दिल्ली-NCR के कई इलाकों में जबरदस्त बारिश हो रही है। दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में आज (28 जून 2024) लगातार दूसरे दिन भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने दिन में और बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो घंटों तक दिल्ली-एनसीआर में गरज के साथ बारिश और 20-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रहेंगी। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत पूरे NCR में तड़के से झमाझम बारिश हो रही है। बारिश की वजह से मौसम ठंडा-ठंडा, कूल-कूल हो गया है। गर्मी से लोगों को राहत मिली है। दिल्ली-एनसीआर का मौसम काफी सुहाना हो गया है।
