Weather Today: दिल्ली-NCR में हाड़ कंपाने वाली ठंड ने दी दस्तक, कई इलाकों में छाया घना कोहरा, शीतलहर को लेकर IMD ने जारी अलर्ट

Winters Update: दिल्‍ली-NCR समेत उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा तक कोहरे की मार देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने बताया कि 24 दिसंबर तक दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आएगी। बढ़ती ठंड के साथ दिल्ली-NCR की हवा दमघोटूं भी साबित हो रही है

अपडेटेड Dec 19, 2022 पर 11:16 AM
Winters Update: मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई इलाकों में शीतलहर चलने की भी बात कही है

Winters Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है। आज यानी सोमवार तड़के दिल्ली के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सुबह मध्यम कोहरा था। मौसम विभाग ने कहा कि आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 24 और 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। IMD ने उत्तर भारत के कई इलाकों में शीतलहर चलने की भी बात कही है।

दिल्ली-NCR में अब धीरे-धीरे दिन के समय भी ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग की मानें तो अगले एक सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। अधिकतम तापमान रविवार को अपने न्यूनतम स्तर पर दर्ज हुआ। हालांकि, दोपहर के समय धूप खिलने से ठंड बहुत अधिक महसूस नहीं हो रही है। घने कोहरे और धुंध की चादर पूरे उत्तर भारत पर छाई है।

दिल्ली-NCR में विजिबिलिटी खासी कम


रविवार रात से ही दिल्ली-NCR में विजिबिलिटी खासी कम हो गई थी। दिल्‍ली समेत उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा तक कोहरे की मार देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने बताया कि 24 दिसंबर तक दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आएगी। जबकि अधिकतम तापमान इस दौरान 22 डिग्री तक सिमट सकता है। न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री के आसपास दर्ज होगा।

ये भी ढ़ें- Sargam Koushal: खत्म हुआ 21 साल का लंबा इंतजार, सरगम कौशल ने जीता मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब, इमोशनल वीडियो वायरल

बढ़ती ठंड के साथ दिल्ली-NCR की हवा दमघोटूं भी साबित हो रही है। लगातार राजधानी की हवा जहरीली बनी हुई है। सोमवार को दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) बहुत खराब वाली कैटेगरी में आया है। दिल्ली का AQI 353 दर्ज किया गया है।

इन राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है। इसके अलावा केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा सहित महाराष्ट्र में भी गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। पूर्वोत्तर भारत के बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ मध्यम कोहरा रहने की भविष्यवाणी की गई है। मौमस विभाग के मुताबिक, पहाड़ो पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।