Delhi-NCR Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में 'लू' फिर बरसाएगी कहर, 44 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने 11 से 13 मई के बीच हीट वेव चलने का अलर्ट जारी किया है

अपडेटेड May 10, 2022 पर 11:09 AM
Story continues below Advertisement
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में बुधवार से फिर लू चल सकती है।

Delhi-NCR Weather and Pollution Report Today 10 May: दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में मंगलवार को भी 'लू' से राहत मिलेगी लेकिन गर्मी का असर कम नहीं होगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में बुधवार से फिर लू चल सकती है। इस दौरान मौसम साफ रहेगा, तेज धूप निकलेगी और तापमान बढ़ जाएगा। दिल्ली में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने 11 से 13 मई के बीच हीट वेव चलने का अलर्ट जारी किया है।

आज ऐसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर में मौसम

दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आज मौसम साफ रहेगा। दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 ज्यादा 27.6 और अधिकतम तापमान सामान्य से 1 ज्यादा 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। हवा में नमी का स्तर 40 से 60 फीसदी रहा। नोएडा में अधिकतम तापमान 45.2 और न्यूनतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस, गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।


 

ये रहेगा प्रदूषण का लेवल

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार मंगलवार की सुबह दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी AQI खराब श्रेणी में रखा गया है। ये आज 209 दर्ज किया गया। वहीं नोएडा में AQI मध्यम श्रेणी यानी 148 रहा। AQI गुरुग्राम में 171 रहा। AQI 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बहुत खराब और 401 और 500 के बीच गंभीर कैटेगरी में माना जाता है।

Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।