Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में रहने वाले लोग जिस सर्दी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार वो अब आ गई है। राजधानी दिल्ली में तापमान में गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली-NCR के आसपास के इलाकों में हल्की बारिस जारी है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। नोएडा, इंदिरापुरम, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, यहां का पारा 30.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो इस मौसम के औसत से 3 डिग्री कम है। लगातार बारिश के कारण कम से कम दो उड़ानों को दिल्ली से जयपुर डायवर्ट किया गया।
