अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार के खिलाफ एफआईआर, स्वाति मालीवाल की शिकायत पर दिल्ली पुलिस का एक्शन

Swati Maliwal Case: दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल की शिकायत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) के पीए यानी निजी सहायक विभव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। अरविंद केजरीवाल के आवास पर स्वाति से मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस ने विभव कुमार को आरोपी बनाया है

अपडेटेड May 17, 2024 पर 8:18 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर उनके निजी सहायक विभव कुमार ने स्वाति मालिवाल के साथ बदसलूकी की, इसे लेकर आम आदमी पार्टी की तरफ से कड़ी प्रतिक्रिया आई।

Swati Maliwal Case: दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल की शिकायत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) के पीए यानी निजी सहायक विभव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। अरविंद केजरीवाल के आवास पर स्वाति से मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस ने विभव कुमार को आरोपी बनाया है। विभव कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 506, 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले राष्ट्रीय महिला आयोग ने विभव कुमार को समन जारी किया था जिसके तहत विभव को आयोग के सामने 17 मई को 11 बजे पेश होना है।

शिकायत में Arvind Kejriwal का नाम नहीं

दिल्ली पुलिस गुरुवार को स्वाति मालीवाल के घर पहुंची थी। वहां करीब चार घंटे उनके बयान दर्ज किए गए। स्वाति मालिवाल ने इस दौरान अपने साथ हुई बदसलूकी के मामले में दिल्ली पुलिस के पास अपने बयान दर्ज कराए। उन्होंने अपने बयान में 13 मई को हुई घटना का पूरा जिक्र किया। हालांकि अपनी शिकायत में उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जिक्र नहीं किया है।


आम आदमी पार्टी की क्या है घटना पर प्रतिक्रिया?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर उनके निजी सहायक विभव कुमार ने स्वाति मालिवाल के साथ बदसलूकी की, इसे लेकर आम आदमी पार्टी की तरफ से कड़ी प्रतिक्रिया आई थी। पार्टी ने कार्रवाई करने की बात कही थी। आप नेता संजय सिंह ने कहा था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस मामले में काफी गंभीर हैं। संजय सिंह ने आगे कहा कि पार्टी ऐसे लोगों के साथ बिल्कुल नहीं है और पूरी पार्टी इस समय स्वाति मालीवाल के साथ है।

Maliwal Assault Case: 'मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था' अपने साथ मारपीट के आरोपों पर स्वाति मालीवाल ने तोड़ी चुप्पी

स्वाति मालीवाल के घर पहुंचे दिल्ली पुलिस के अधिकारी, केजरीवाल के PA विभव कुमार को NCW ने किया तलब

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।