Delhi Rains: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में सोमवार सुबह हुई बारिश के बाद चिलचिलाती गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली। दिल्ली के कुछ हिस्सों में सोमवार को 'बेमौसम' बारिश हुई। बारिश की वजह से दुपहिया वाहन पर सवार लोगों तथा पैदल यात्रियों को पेड़ों तथा बस स्टॉप के नीचे शरण लेनी पड़ी। दक्षिण तथा बाहरी दिल्ली और नोएडा सहित कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई। जबकि गुरुग्राम सहित राष्ट्रीय राजधानी के अन्य इलाकों में हल्की बारिश हुई।
