Weather Update: दिल्ली में छाया घना कोहरा! जीरो विजिबिलिटी के कारण उड़ानें प्रभावित, जानें इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम

Weather Update: मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान व्यक्त किया है। IMD ने 25 से 28 दिसंबर तक घने कोहरे का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग ने कहा कि 29 दिसंबर से 30 दिसंबर तक हल्का कोहरा छाया रहेगा और न्यूनतम तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट आने की संभावना है

अपडेटेड Dec 25, 2023 पर 10:24 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान व्यक्त किया है

Weather Update Today: उत्तरी भारत के व्यापक क्षेत्र गिरते तापमान के प्रभाव से जूझ रहे हैं। इस बीच, सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घना कोहरा छाया रहा, जिससे कम विजिबिलिटी के कारण कई उड़ानें प्रभावित हुईं। विजिबिलिटी कम होने के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट शेड्यूल में गड़बड़ी हुई, जहां फ्लाइट इंफॉर्मेशन डिसप्ले सिस्टम ने कई इंटरनेशनल और घरेलू उड़ानों में देरी की सूचना दी। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने यात्रियों के लिए एक सलाह में कहा, ''किसी भी असुविधा के लिए गहरा खेद है।'' हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पंजाब के कई इलाकों का भी यही हाल है।

दिल्ली के निवासी क्रिसमस के दिन जैसे ही सुबह उठे उन्हें सर्दी ने स्वागत किया। शहर को कोहरे की चादर ने ढक लिया है। कोहरे की मोटी परत के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित हुईं। अधिकारियों ने यात्रियों से सहायता के लिए एयरलाइंस से संपर्क करने को कहा। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के मुताबिक, सोमवार सुबह शहर का तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली के कई हिस्सों में विजिबिलिटी गिरकर 125 मीटर हो गई। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के अधिकांश हिस्सों में भी विजिबिलिटी कम रही। रविवार को न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। कंपकंपा देने वाली ठंड के कारण कई लोगों ने राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में रैन बसेरों में शरण ली है।


ये भी पढ़ें- उपराष्ट्रपति ने यूपी के CM योगी को बताया 'पर्सन ऑफ एक्शन', कहा- योगी मॉडल दुनिया में लोकप्रिय

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, आनंद विहार में हवा की गुणवत्ता पीएम 2.5 और पीएम 10 के 500 के साथ 'गंभीर' कैटेगरी में पहुंच गई। जबकि NO2 का स्तर 118 यानी मध्यम स्तर पर पहुंच गया, CO 65 यानी 'संतोषजनक स्तर' पर था। बवाना स्टेशन ने पीएम 2.5 और पीएम 10 को 500 पर दर्ज किया, दोनों 'गंभीर' कैटेगरी में, जबकि सीओ 104 यानी 'मध्यम' स्तर पर पहुंच गया।

28 दिसंबर तक घने कोहरे का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान व्यक्त किया है। IMD ने 25 से 28 दिसंबर तक घने कोहरे का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग ने कहा कि 29 दिसंबर से 30 दिसंबर तक हल्का कोहरा छाया रहेगा और न्यूनतम तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।