Weather Update: दिल्ली में आज फिर होगी बारिश, इन राज्यों में भी गरज के साथ बौछारें पड़ने की आशंका

Weather Update: IMD के अनुसार, आज (3 अप्रैल) दिल्ली में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश और गरज के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने की आशंका है। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि दिल्ली में 4 अप्रैल तक हल्की बारिश होने की आशंका है। हालांकि, इस सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री की वृद्धि होने की आशंका है

अपडेटेड Apr 03, 2023 पर 11:04 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Weather Update: मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में 4 अप्रैल तक हल्की बारिश होने की आशंका है

Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Rain in Delhi) में आज यानी सोमवार (3 अप्रैल) को फिर बारिश होने की आशंका है। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने आज दिल्ली-NCR में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। हालांकि, राजधानी में सोमवार को सुबह धूप खिली रही और न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम, 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने मुख्यत: आसमान साफ रहने और दोपहर बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

IMD के अनुसार, आज (3 अप्रैल) दिल्ली में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश और गरज के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने की आशंका है। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि दिल्ली में 4 अप्रैल तक हल्की बारिश होने की आशंका है। हालांकि, इस सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री की वृद्धि होने की आशंका है।

दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच, रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के मौसम के औसत से तीन डिग्री कम है।


इन राज्यों में भी बारिश की चेतावनी

IMD ने 5 अप्रैल तक पूर्वोत्तर भारत में गरज और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की भविष्यवाणी की है। इसके अलावा, मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने 30 मार्च से 5 अप्रैल के बीच दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों जैसे पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गरज के साथ हल्की-मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है।

दक्षिण भारत की बात करें तो मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के दौरान आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में छिटपुट से हल्की बारिश, आंधी और तेज हवाएं चलने की भविष्यवाणी की है।

उत्तर पश्चिम भारत में 3 और 4 अप्रैल को उत्तर पश्चिम भारत में बारिश/आंधी और ओलावृष्टि के साथ बिजली गिरने की भविष्यवाणी की गई है। IMD के अनुसार, 5 अप्रैल तक अधिकतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है। हालांकि, देश के किसी भी हिस्से में लू की कोई भविष्यवाणी नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें- Kerala: मामूली झगड़े के बाद चलती ट्रेन में शख्स ने यात्री को लगाई आग, भगदड़ से 3 लोगों की मौत, 8 घायल

मौसम विभाग ने अप्रैल से जून तक मध्य, पूर्व और उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने की आशंका जताई है। IMD के फोरकास्ट में कहा गया है कि उत्तर-पश्चिम, मध्य और प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में सामान्य से अधिक बारिश होने की आशंका है। जबकि देश के पूर्व और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में सामान्य से कम बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।