Dhaniram Mittal Death: धनीराम मित्तल, एक ऐसा चर्चित नाम है। जिसे आपने शायद जरूर सुना होगा। इसकी वजह ये है कि इस शख्स को भारत का सबसे शातिर चोर माना जाता है। यह चोर धोखाधड़ी से दो महीने तक जज की कुर्सी पर बैठकर फैसला सुनाता रहा। इसे ‘सुपर नटवरलाल’ और ‘इंडियन चार्ल्स शोभराज’ के नाम से भी जाना जाता है। 85 साल की उम्र में धरनीराम की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। धनीराम मित्तल को भारत के सबसे विद्वान और बुद्धिमान अपराधियों के रूप में जाना जाता था। कानून में स्नातक की डिग्री लेने और हैंडराइटिंग एक्सपर्ट और ग्राफोलॉजिस्ट होने के बावजूद उसने चोरी के जरिए जिंदगी गुजारने का रास्ता चुना।
