VIDEO: दिग्विजय सिंह की SUV कार ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर! 10 फीट दूर गिरा युवक, कांग्रेस नेता की गाड़ी जब्त

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि यह दुर्घटना तब हुई जब मोटरसाइकिल सवार युवक अचानक सिंह के काफिले के वाहनों के सामने आ गया और उस एसयूवी से टकरा गया जिसमें कांग्रेस नेता यात्रा कर रहे थे। कांग्रेस नेता के करीबी सूत्रों ने बताया कि सिंह तुरंत अपने वाहन से उतरे और घायल युवक रामबाबू बागरी (20) को अस्पताल ले गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने इस संबंध में ड्राइवर पर मामला दर्ज कर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की गाड़ी को जब्त कर लिया है

अपडेटेड Mar 10, 2023 पर 10:33 AM
Story continues below Advertisement
टक्कर लगने के बाद युवक करीब 10 फीट दूर जाकर गिरा। युवक के सिर में चोट आई है

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) को ले जा रहे SUV कार से टक्कर लगने पर गुरुवार को मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के जीरापुर कस्बे में एक मोटरसाइकिल सवार युवक घायल हो गया। टक्कर लगने के बाद पीड़ित उछल कर दूर जा गिरा और बिजली के खंभे से सिर लगने से बुरी तरह घायल हो गया। टक्कर लगने के बाद युवक करीब 10 फीट दूर जाकर गिरा। युवक के सिर में चोट आई है। फिलहाल उसे भोपाल रेफर किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने इस संबंध में ड्राइवर पर मामला दर्ज कर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की गाड़ी को जब्त कर लिया है। घायल युवक की पहचान परवलिया निवासी 20 वर्षीय रामबाबू बागरी के तौर पर हुई है। दिग्विजय सिंह ने बताया कि भगवान की कृपा से युवक को ज्यादा चोट नहीं आई, वह सीधे सामने से आ गया। मैं उनके इलाज की पूरी व्यवस्था करूंगा।

कैसे हुआ एक्सीडेंट?


प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि यह दुर्घटना तब हुई जब मोटरसाइकिल सवार युवक अचानक सिंह के काफिले के वाहनों के सामने आ गया और उस एसयूवी से टकरा गया जिसमें कांग्रेस नेता यात्रा कर रहे थे। कांग्रेस नेता के करीबी सूत्रों ने बताया कि सिंह तुरंत अपने वाहन से उतरे और घायल युवक रामबाबू बागरी (20) को अस्पताल ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद उसे भोपाल के लिए रेफर कर दिया गया।

जीरापुर थाना प्रभारी मुकेश गौड़ ने पीटीआई से कहा कि घटना उस समय हुई जब मोटरसाइकिल सवार युवक विजया कॉन्वेंट स्कूल के पास अचानक सिंह के काफिले में घुस गया और काफिले के एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

कांग्रेस नेता का बयान

बाद में पत्रकारों से बात करते हुए सिंह ने कहा कि उनका वाहन धीरे-धीरे चल रहा था कि मोटरसाइकिल सवार एक युवक अचानक सामने आ गया जिससे यह हादसा हो गया। उन्होंने कहा कि भगवान का शुक्र है कि उसे गंभीर चोट नहीं आई। मैंने उसे भोपाल रेफर कर दिया है। सूत्रों ने कहा कि रात में भोपाल पहुंचने के बाद सिंह घायल युवक से मिलने और उसका हालचाल जानने के लिए चिरायु अस्पताल और मेडिकल कॉलेज गए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।