Deepotsav in Ayodhya: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामजन्मभूमि में रामलला की पूजा-अर्चना की। इस दौरान पीएम मोदी ने भगवान श्री राम का राज्याभिषेक भी किया। इसके बाद पीएम मोदी राम की पैड़ी पर आयोजित भव्य दीपोत्सव में भी शामिल हुए। दीपोत्सव के अवसर पर पूरी अयोध्या राममय हो गई है। राम नगरी में 15 लाख से अधिक दीपों को एक साथ प्रज्ज्वलित कर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया है।
