Get App

DGCA ने Air India को जारी किया कारण बताओ नोटिस, फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने के मामले में लिया एक्शन

एविएशन रेगुलेटर ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी लगभग डेढ़ महीने बाद 4 जनवरी मिली है। DGCA ने एक बयान में कहा कि एयर इंडिया द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर यह बात सामने आई कि फ्लाइट में एक अनियंत्रित यात्री से निपटने से संबंधित नियमों का पालन नहीं किया गया है

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड Jan 05, 2023 पर 6:53 PM
DGCA ने Air India को जारी किया कारण बताओ नोटिस, फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने के मामले में लिया एक्शन
डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एयर इंडिया (Air India) को नवंबर की घटना के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एयर इंडिया (Air India) को नशे की हालत में महिला पर पेशाब करने के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह घटना नवंबर 2022 की है जब फ्लाइट में सफर के दौरान नशे की हालत में एक शख्स ने महिला यात्री पर पेशाब कर दिया था। एविएशन रेगुलेटर का कहना है कि उन्हें इस घटना की जानकारी लगभग डेढ़ महीने बाद 4 जनवरी 2023 को मिली है। एविएशन रेगुलेटर ने एयर इंडिया से इस घटना के बारे में डिटेल रिपोर्ट मांगी थी। डीजीसीए ने यह भी कहा कि घटना को लेकर एयर इंडिया का आचरण "अन-प्रोफेशनल" प्रतीत होता है और इसके चलते "सिस्टमैटिक फेलियर" हुई है।

DGCA ने क्या कहा?

डीजीसीए ने इस मामले में एयरलाइन, पायलटों, केबिन क्रू और इन-फ्लाइट सर्विसेज के डायरेक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। DGCA ने एक स्टेटमेंट में कहा, "फैक्ट चेकिंग के लिए DGCA ने एयर इंडिया से घटना का विवरण मांगा और एयरलाइन के जवाब के आधार पर पहली नज़र में यह सामने आया कि फ्लाइट में एक अनियंत्रित यात्री से निपटने से संबंधित नियमों का पालन नहीं किया गया है। एयरलाइन ने इसे अन-प्रोफेशनल तरीके से हैंडल किया, जिसके चलते यह एक सिस्टमैटिक फेलियर का कारण बनी है। बयान में यह भी कहा गया है कि "रेगुलेटरी ऑब्लिगेशन" का पालन नहीं किया गया। DGCA ने एयरलाइन पर "सहानुभूति नहीं दिखाने" का आरोप लगाया है।

क्या है मामला

सब समाचार

+ और भी पढ़ें