Get App

Durga Puja Special: इंडियन रेलवे ने शुरू की कोलकाता के लिए स्पेशल ट्रेन, देखिए शेड्यूल और अन्य डिटेल

Durga Puja Special: दुर्गा पूजा के मौके पर इंडियन रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 10, 2021 पर 5:03 PM
Durga Puja Special: इंडियन रेलवे ने शुरू की कोलकाता के लिए स्पेशल ट्रेन, देखिए शेड्यूल और अन्य डिटेल

Durga Puja Special: कोलकाता की (Durga puja) दुर्गा पूजा पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं। दुर्गा पूजा के दौरान देश के कोने-कोने से लोग कोलकाता में पूजा (Kolkata Durga Puja) देखने आते हैं। ऐसे में अगर आप भी दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता आना चाहते हैं कि आपके लिए यह राहत भरी खबर है।

दरअसल, इंडियन रेलवे (Indian Railway) के दक्षिण पूर्व रेलवे (South Eastern Railway - SER) जोन ने त्योहारी सीजन (festive season) के दौरान यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए हावड़ा-पुरी हावड़ा के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें 09 अक्टूबर से 06 नवंबर तक हावड़ा से और 10 अक्टूबर से 07 नवंबर तक पुरी से चलेंगी।

08179/08180 Howrah-Puri-Howrah Weekly Festival Special

08179 हावड़ा-पुरी स्पेशल (Howrah-Puri Special) हावड़ा से प्रत्येक शनिवार को रात 08.35 बजे छूटेगी जो कि अगले दिन सुबह 06.45 बजे पुरी पहुंचेगी। वापसी में 08180 पुरी-हावड़ा स्पेशल प्रत्येक रविवार को पुरी से शाम 07.35 बजे छूटेगी और अगले दिन सुबह 03.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

इस ट्रेन में 14 स्लीपर क्लास, 5 जनरल क्लास कोच लगाए गए हैं। इस ट्रेन को हवाड़ा और पुरी के बीच खड़गपुर, बालासोर, भद्रक, क्योंझर रोड, कटक, भुवनेश्वर और खुर्दा स्टेशन पर स्टॉपेज (stoppages) दिया गया है।

इस बीच इंडियन रेलवे के पूर्वी रेलवे जोन (Eastern Railway zone) ने दुर्गा पूजा के उत्सव को देखते हुए भीड़ को कम करने के लिए 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। नई ट्रेनें (New trains) सियालदह-न्यू जलपाईगुड़ी और हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलेंगी।  

सब समाचार

+ और भी पढ़ें