Get App

CMIE Data : जून में बेरोजगारी दर बढ़कर 7.8% हुई, गांवों में सबसे बुरा रहा हाल, जानिए डिटेल

रोजगार में कमी की मुख्य वजह ग्रामीण बेरोजगारी रही जो मई की 6.62 फीसदी की तुलना में जून में बढ़कर 8.03 फीसदी हो गई। वहीं शहरी बेरोजगारी जून में घटकर 7.30 फीसदी रह गई, जो मई में 8.21 फीसदी के स्तर पर थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 05, 2022 पर 2:42 PM
CMIE Data : जून में बेरोजगारी दर बढ़कर 7.8% हुई, गांवों में सबसे बुरा रहा हाल, जानिए डिटेल
सीएमआईई डाटा के मुताबिक, जून में कुल रोजगार 1.3 करोड़ घटकर 39 करोड़ रह गए, जबकि अप्रैल और मई में 80 लाख रोजगार पैदा हुए थे

CMIE Data : लॉकडाउन अवधि को छोड़ दें तो जून महीने में भारत में रोजगार में सबसे ज्यादा गिरावट आई। इसकी वजह संभवतः मानसून की बारिश के कारण ग्रामीण इलाकों में कृषि कार्य में देरी रही।

सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी द्वारा जारी डाटा से पता चलता है कि जून में कुल वर्कफोर्स की तुलना में बेरोजगारी दर बढ़कर 7.8 फीसदी हो गई, जो मई में 7.2 फीसदी के स्तर पर थी। जून का यह आंकड़ा पिछले एक साल में सबसे ज्यादा है।

गांवों में हुआ बुरा हाल

रोजगार में कमी की मुख्य वजह ग्रामीण बेरोजगारी रही जो मई की 6.62 फीसदी की तुलना में जून में बढ़कर 8.03 फीसदी हो गई। वहीं शहरी बेरोजगारी जून में घटकर 7.30 फीसदी रह गई, जो मई में 8.21 फीसदी के स्तर पर थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें