सरकार ने 4% बढ़ाया DA, गरीबों को 3 महीने और मिलेगा मुफ्त अनाज, कैबिनेट ने दी मंजूरी

कैबिनेट ने केंद्र सरकार के 50 लाख कर्मचारियों और लगभग 62 लाख पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते यानी DA में 4 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है

अपडेटेड Sep 28, 2022 पर 1:58 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कैबिनेट के डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी के फैसले के साथ अब यह बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा

DA hike bonanza, Garib Kalyan scheme : कैबिनेट ने मंगलवार, 28 सितंबर को केंद्र सरकार के 50 लाख कर्मचारियों और लगभग 62 लाख पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) यानी DA में 4 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। सीएनबीसी टीवी-18 ने सोर्सेज के हवाले से यह खबर दी है। 4 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ अब डीए बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा।

गरीब कल्याण योजना 3 महीने और चलेगी

सूत्रों के मुताबिक, सरकार की तरफ से गरीबों के लिए मुफ्त अनाज की योजना यानी गरीब कल्याण योजना तीन महीने के लिए बढ़ाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिलने का अनुमान है। इससे सरकारी खजाने पर सालाना 18 अरब डॉलर का बोझ पड़ेगा।


कैबिनेट ने इस साल मार्च में 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी। इस प्रकार, उस समय डीए बेसिक इनकम का 34 फीसदी हो गया था।

US Visa: अमेरिका जाने का प्लान बना रहे हैं? जानिए US Embassy ने क्या कहा है

इस तारीख से मिल सकता है बढ़ा हुआ डीए

कैबिनेट मीटिंग के बाद सरकार कुछ ही देर में इसका ऐलान कर सकती है। माना जा रहा है कि इस बढ़े हुए डीए को बीती 1 जुलाई 2022 से लागू किया जा सकता है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डीए में बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों की सैलरी में 6840 से लेकर 27,312 रुपये के बीच तक वृद्धि होगी।

कोरोनाकाल के डीए पर भी फैसला संभव

ऐसी भी खबरें हैं कि सरकार कोरोनाकाल में रोके गए 18 महीने का डीए एरियर देने पर भी फैसला कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो केंद्रीय कर्मचारियों को एकमुश्‍त 1.5 लाख रुपये तक मिल सकते हैं। केंद्रीय कर्मचारी करीब दो साल पहले रोके गए इस डीए के पैसों का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं।

Tata Tiago EV भारत में लॉन्च! एक बार चार्ज के बाद 315 Km कर सकेंगे सफर, जानें सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार की कीमत और फीचर्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।