नागरी उड्डयन महानिदेशालय (Directorate General of Civil Aviation (DGCA) ने शुक्रवार को कहा कि हवाई यात्रा करने वाले घरेलू यात्रियों की संख्या नवंबर में 17.03 प्रतिशत बढ़कर 1.05 करोड़ हो गई जबकि अक्टूबर में ये संख्या 89.85 लाख रही थी।

नागरी उड्डयन महानिदेशालय (Directorate General of Civil Aviation (DGCA) ने शुक्रवार को कहा कि हवाई यात्रा करने वाले घरेलू यात्रियों की संख्या नवंबर में 17.03 प्रतिशत बढ़कर 1.05 करोड़ हो गई जबकि अक्टूबर में ये संख्या 89.85 लाख रही थी।
सभी एयरलाइंस में इंडिगो (IndiGo) ने नवंबर में 57.06 लाख यात्रियों को लेकर उड़ान भरी एवं 54.3 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ घरेलू एयरलाइन बाजार में अपना दबदबा बनाया। 10.78 लाख यात्रियों के साथ स्पाइसजेट(SpiceJet) की 10.3 प्रतिशत हिस्सेदारी रही।
अन्य एयरलाइंस में एयर इंडिया, गो फर्स्ट (जिसे पहले गोएयर के नाम से जाना जाता था), विस्तारा, एयरएशिया इंडिया और एलायंस एयर सहित अन्य एयरलाइनों ने नवंबर में क्रमशः 9.98 लाख, 11.56 लाख, 7.93 लाख, 6.23 लाख और 1.20 लाख यात्रियों को लेकर उड़ान भरी।
मिंट की खबर के अनुसार एविएशन रेगुलेटर ने कहा कि जनवरी-नवंबर 2021 के दौरान घरेलू एयरलाइनों द्वारा उड़ान भरे हुए यात्रियों की संख्या 726.11 लाख थी, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 556.84 लाख थी, जिसमें सालाना 30.40% और मासिक आधार पर 65.50% का इजाफा दर्ज किया गया।
कोरोनावायरस महामारी की वजह से देश में लगाए गए यात्रा प्रतिबंधों के कारण विमानन सेक्टर बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हालांकि दो महीने के अंतराल के बाद पिछले साल 25 मई को देश में घरेलू यात्री उड़ानें फिर से शुरू की गईं, लेकिन इस इंडस्ट्री में फिर से तेजी देखने को नहीं मिली।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।