Get App

GST Rate: GoM ने तंबाकू और ऐरेटेड ड्रिंक पर जीएसटी बढ़ाकर 35 पर्सेंट करने का सुझाव दिया

जीएसटी दरों को तर्कसंगत बनाने के लिए बनाए गए मंत्रियों के समूह (GoM) की बैठक में कई आइटम्स पर दरों में फेरबदल की रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि दरों को तर्कसंगत बनाने पर GoM ने कुल 148 आइटम्स पर जीएसटी रेट में बदलाव की सिफारिश की है। मंत्रियों के समूह के सुझावों के मुताबिक, तंबाकू, तंबाकू प्रोडक्ट और ऐरेटेड बेवरेजेज पर टैक्स बढ़ाने की बात कही गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 02, 2024 पर 10:39 PM
GST Rate: GoM ने तंबाकू और ऐरेटेड ड्रिंक पर जीएसटी बढ़ाकर 35 पर्सेंट करने का सुझाव दिया
लेदर बैग, कॉस्मेटिक्स समेत कई लग्जरी आइटम्स पर भी GST बढ़ाने की सिफारिश की गई है।

जीएसटी दरों को तर्कसंगत बनाने के लिए बनाए गए मंत्रियों के समूह (GoM) की बैठक में कई आइटम्स पर दरों में फेरबदल की रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि दरों को तर्कसंगत (Rate Rationalisation) बनाने पर GoM ने कुल 148 आइटम्स पर जीएसटी रेट में बदलाव की सिफारिश की है। मंत्रियों के समूह के सुझावों के मुताबिक, तंबाकू, तंबाकू प्रोडक्ट और ऐरेटेड बेवरेजेज पर टैक्स बढ़ाने की बात कही गई है।

रिपोर्ट में ऐरेटेड बेवरेजेज पर GST बढ़ाकर 35 पर्सेंट करने की सिफारिश की गई है। इसके अलावा लेदर बैग, कॉस्मेटिक्स समेत कई लग्जरी आइटम्स पर GST बढ़ाने की सिफारिश की गई है। सूत्रों के मुताबिक, GoM ने अपनी रिपोर्ट में महंगी घड़ियों और जूते पर GST बढ़ाने की सिफारिश की है।

35 पर्सेंट का नया स्लैब

सूत्रों का कहना है कि 35 पर्सेंट वाला एक नया GST स्लैब बन सकता है। इस स्लैब को 28 पर्सेंट से बढ़ाकर 35 पर्सेंट करने की सिफारिश की गई है। सूत्रों का कहना है कि 1,500 रुपये के रेडीमेड कपड़ों पर 5 पर्सेंट GST लग सकता है, जबकि 10,000 रुपये तक के रेडीमेड कपड़ों पर 18 पर्सेंट GST लगाया जा सकता है। 10,000 रुपये से महंगे कपड़ों पर 28 पर्सेंट GST लगाया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें