प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष डॉ. बिबेक देबरॉय (Dr. Bibek Debroy) का कहना है कि देश की रियल GDP (ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट) ग्रोथ अगर इस साल 7 से 7.5 फीसकी के बीच रहती है, तो इसे संतोषजनक कहा जा सकता है। देबरॉय ने विभिन्न एजेंसियों की भारत की रियल जीडीपी के अनुमान को लेकर आई रिपोर्ट के आधार पर यह बातें कहीं।
