Get App

GST Collection : सितंबर में जुटाए गए 1.62 लाख करोड़ रुपये, FY24 में चौथी बार 1.6 लाख करोड़ का आंकड़ा पार

GST Collection : वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सितंबर 2023 में राजस्व पिछले साल के समान महीने के 1.47 लाख करोड़ रुपये के जीएसटी राजस्व से 10 फीसदी अधिक है। मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान यह चौथी बार है जब GST कलेक्शन ने 1.6 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है

Edited By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Oct 01, 2023 पर 5:26 PM
GST Collection : सितंबर में जुटाए गए 1.62 लाख करोड़ रुपये, FY24 में चौथी बार 1.6 लाख करोड़ का आंकड़ा पार
सितंबर महीने में भारत सरकार का गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) कलेक्शन सालाना आधार पर 10 फीसदी बढ़ा है।

GST Collection : सितंबर महीने में भारत सरकार का गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) कलेक्शन सालाना आधार पर 10 फीसदी बढ़ा है। यह बढ़कर 1.62 लाख करोड़ रुपये हो गया है। मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान यह चौथी बार है जब GST कलेक्शन ने 1.6 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। पिछले महीने सरकार का ग्रॉस जीएसटी रेवेन्यू 1,62,712 करोड़ रुपये रहा। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सितंबर 2023 में राजस्व पिछले साल के समान महीने के 1.47 लाख करोड़ रुपये के जीएसटी राजस्व से 10 फीसदी अधिक है।

जीएसटी कलेक्शन से जुड़े आंकड़े

सितंबर महीने के जीएसटी कलेक्शन में से सेंट्रल जीएसटी 29,818 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, स्टेट जीएसटी 37,657 करोड़ रुपये और इंटीग्रेटेड जीएसटी 83,623 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्र 41,145 करोड़ रुपये सहित) रहा। इसके अलावा, सरकार ने सेस के जरिए 11,613 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्र 881 करोड़ रुपये सहित) जुटाए हैं।

GST कलेक्शन चौथी बार 1.60 लाख करोड़ के पार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें