Get App

GST कलेक्शन में 6.3 पर्सेंट की बढ़ोतरी, सितंबर में ₹1.73 लाख करोड़ रही वसूली

सितंबर में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) कलेक्शन पिछले महीने के मुकाबले घटकर 1.73 लाख करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले महीने यह आंकड़ा 1.75 लाख करोड़ रुपये था। 1 अक्टूबर को जारी आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर में सालाना आधार पर जीएसटी कलेक्शन में 6.3 पर्सेंट की ग्रोथ रही। सितंबर 2023 में यह आंकड़ा 1.62 लाख करोड़ रुपये था। यह लगातार दूसरा महीना है, जब कलेक्शन में सिंगल डिजिट में बढ़ोतरी देखने को मिली है। यह ग्रोथ 39 महीनों में सबसे कम है। जून में ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन 7.7 पर्सेंट रहा था

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 01, 2024 पर 8:19 PM
GST कलेक्शन में 6.3 पर्सेंट की बढ़ोतरी, सितंबर में ₹1.73 लाख करोड़ रही वसूली
वित्त वर्ष 2024-25 के पहले महीने अप्रैल में 2.10 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन देखने को मिला था।

सितंबर में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) कलेक्शन पिछले महीने के मुकाबले घटकर 1.73 लाख करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले महीने यह आंकड़ा 1.75 लाख करोड़ रुपये था। 1 अक्टूबर को जारी आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर में सालाना आधार पर जीएसटी कलेक्शन में 6.3 पर्सेंट की ग्रोथ रही। सितंबर 2023 में यह आंकड़ा 1.62 लाख करोड़ रुपये था। यह लगातार दूसरा महीना है, जब कलेक्शन में सिंगल डिजिट में बढ़ोतरी देखने को मिली है। यह ग्रोथ 39 महीनों में सबसे कम है। जून में ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन 7.7 पर्सेंट रहा था।

पहली छमाही में 10.72 लाख करोड़ रुपये का कलेक्शन

वित्त वर्ष 2024-25 के पहले महीने अप्रैल में 2.10 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन देखने को मिला था जो कि ऑलटाइम हाई है। हालांकि, इसके बाद से कलेक्शन में गिरावट ही देखने को मिली है। मई 2024 में 1.73 लाख करोड़ रुपये, जून में 1.6 लाख करोड़ रुपये, जुलाई 2024 में 1.82 लाख करोड़ रुपये, अगस्त में 1.74 लाख करोड़ रुपये कलेक्शन रहा था। मौजूदा वित्त वर्ष के पहली छमाही में कुल जीएसटी कलेक्शन 10.72 लाख करोड़ रुपये रहा है।

जीएसटी कलेक्शन डेटा के मुताबिक सितंबर महीने में कुल CGSTकलेक्शन 31,422 करोड़ रुपये, SGST कलेक्शन 39,283 करोड़ रुपये, IGST कलेक्शन 46,087 करोड़ रुपये और सेस से 11,059 करोड़ रुपये मिले हैं। यानि ग्रॉस डोमेस्टिक रेवेन्यू 1,27,850 करोड़ रुपये रहा है जो बीते साल समान अवधि में 1,20,686 करोड़ रुपये रहा था। ग्रॉस इंपोर्ट रेवेन्यू 45,390 करोड़ रुपये रहा है। सितंबर महीने में कुल 20,458 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया गया है जो वर्ष 15,614 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें