Get App

GST : राज्यों को जारी हुई 8 महीने की जीएसटी क्षतिपूर्ति, 78,704 करोड़ रुपये हैं बकाया

वित्त मंत्रालय ने कहा, वित्त वर्ष 2021-22 के 10 में से आठ महीनों के लिए राज्यों को जीएसटी क्षतिपूर्ति जारी कर दी गई है। लंबित राशि तब जारी की जाएगी जब सेस फंड में धनराशि होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 28, 2022 पर 8:49 AM
GST : राज्यों को जारी हुई 8 महीने की जीएसटी क्षतिपूर्ति, 78,704 करोड़ रुपये हैं बकाया
एक जुलाई, 2017 को जब GST लागू हुआ था, तब केंद्र ने जून, 2022 तक यानी पांच साल तक के लिए राज्यों को क्षतिपूर्ति और 2015-16 के बेस ईयर पर सालाना 14 फीसदी ज्यादा रेवेन्यू की सुरक्षा पर सहमति दी थी

GST compensation : वित्त मंत्रालय मार्च, 2022 में समाप्त वित्त वर्ष के लिए आठ महीनों का बकाया जीएसटी क्षतिपूर्ति राज्यों को पहले ही जारी कर चुका है। फिलहाल सेस फंड (cess fund) में पर्याप्त पैसा नहीं होने के कारण 78,704 करोड़ रुपये बकाया हैं।

मंत्रालय ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि आम तौर पर किसी भी वित्त वर्ष के लिए 10 महीने (अप्रैल से जनवरी) के लिए जीएसटी क्षतिपूर्ति जारी की जाती है। वहीं, फरवरी-मार्च के लिए क्षतिपूर्ति अगले वित्त वर्ष में दी जाती है।

सेस फंड में पैसा होगा तभी जारी होगी क्षतिपूर्ति

मंत्रालय के अनुसार, ‘‘वित्त वर्ष 2021-22 के 10 में से आठ महीनों के लिए राज्यों को जीएसटी क्षतिपूर्ति जारी कर दी गई है। लंबित राशि भी तब जारी की जाएगी जब सेस फंड में धनराशि होगी।’’

सब समाचार

+ और भी पढ़ें