Get App

GST काउंसिल की 31 दिसंबर को होगी बैठक, कुछ उत्पादों पर नए दरों को लेकर हो सकता है फैसला

GST काउंसिल की बैठक आमने-सामने की होगी और इसमें कुछ उत्पादों पर इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर में सुधार पर भी चर्चा की जाएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 29, 2021 पर 10:05 PM
GST काउंसिल की 31 दिसंबर को होगी बैठक, कुछ उत्पादों पर नए दरों को लेकर हो सकता है फैसला
RBI ने बुधवार को अपनी फाइनेंशियल स्टेबिलिटी रिपोर्ट जारी की

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) की अध्यक्षता में गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) काउंसिल की बैठक शुक्रवार 31 दिसंबर को होगी। इस बैठक में अन्य मुद्दों के अलावा राज्यों के वित्त मंत्रियों की एक समिति की तरफ GST दरों को युक्तिसंगत बनाने के लिए सौंपी गई रिपोर्ट पर भी चर्चा होगी। यह आमने-सामने की बैठक होगी और इसमें कुछ उत्पादों पर इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर में सुधार पर भी चर्चा की जाएगी।

एक अधिकारी ने बताया कि GST काउंसिल की 46वीं बैठक 31 दिसंबर को दिल्ली में होगी। यह 30 दिसंबर को राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ होने वाली बजट-पूर्व बैठक का विस्तार होगा।

बैठक के दौरान राज्यों के वित्त मंत्रियों का एक समूह, GST काउंसिल को युक्तिसंगत बनाने के लिए अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। समूह ने रिफंड भुगतान को कम करने में मदद करने के लिए इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर के तहत वस्तुओं की समीक्षा की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें