चीन को भारत का एक्सपोर्ट पहले की तुलना में बढ़ा है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार चीन को भारत का निर्यात 2019 में 17.1 बिलियन अमरीकी डालर से 2021 में लगभग 34 प्रतिशत बढ़कर 22.9 बिलियन अमरीकी डालर हो गया है। दूसरी ओर आयात 2019 में 68.4 बिलियन अमरीकी डॉलर के मुकाबले 2021 में 28 प्रतिशत बढ़कर 87.5 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गया।
