India GDP : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 12 जून को कहा कि भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) ने 2023 में अब तक 3.75 ट्रिलियन डॉलर (3.75 लाख करोड़ डॉलर) के स्तर को छू लिया है, जो 2014 में लगभग 2 ट्रिलियन डॉलर (2 लाख करोड़ डॉलर) था। भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और वित्त मंत्री सीतारमण ने इसे ग्लोबल इकोनॉमी में एक 'ब्राइट स्पॉट' कहा है। मौजूदा समय में भारत की जीडीपी यूके (3,159 अरब डॉलर), फ्रांस (2,924 अरब डॉलर), कनाडा (2,089 अरब डॉलर), रूस (1,840 अरब डॉलर) और ऑस्ट्रेलिया (1,550 अरब डॉलर) से ऊपर है।
