Fiscal Deficit : अप्रैल-अक्टूबर, 2022 के दौरान केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा बढ़कर 7.58 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो पूरे वित्त वर्ष के टारगेट का 45.6 फीसदी है। कंट्रोलर जनरल ऑफ अकाउंट्स द्वारा 30 नवंबर को जारी डेटा से यह बात सामने आई है। वहीं अप्रैल-अक्टूबर, 2021 में राजकोषीय घाटा वित्त वर्ष 22 के टारगेट का 36.3 फीसदी रहा था। पिछले वित्त वर्ष के शुरुआती सात महीने में यह 5.47 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस प्रकार, चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-अक्टूबर अवधि का राजकोषीय घाटा सालाना आधार पर 39 फीसदी ज्यादा है। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 23 के लिए 16.61 लाख करोड़ रुपये या जीडीपी (GDP) के 6.4 फीसदी राजकोषीय घाटे का लक्ष्य तय किया है।
