महंगाई के बावजूद भारत मौजूदा वित्त वर्ष में दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली इकोनॉमी होगी। केंद्र सरकार के एक सीनियर अधिकारी के हवाले से न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। रिपोर्ट में अधिकारी ने कहा कि सरकार महंगाई को काबू में लाने के लिये रिजर्व बैंक के साथ मिलकर लगातार काम कर रही है।
