Get App

बाजार गिरने पर धीरज रखें, इन सेक्टर और थीम पर निवेश से बनेगा पैसा- नीलेश शाह

भारत की ग्रोथ स्टोरी पर नीलेश शाह का कहना है कि भारत की ग्रोथ स्टोरी अभी आगे लंबी चलेगी। निवेशक गिरावट में धैर्य रखें और अपना पोर्टफोलियो बनाते रहें। भारत की ग्रोथ स्टोरी आगे रंग लाएगी

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Oct 24, 2022 पर 1:59 PM
बाजार गिरने पर धीरज रखें, इन सेक्टर और थीम पर निवेश से बनेगा पैसा- नीलेश शाह
आईटी सेक्टर पर बात करते हुए नीलेश शाह ने कहा कि US में मंदी के डर से IT सेक्टर में अनिश्चितता बनी हुई है।

दिवाली से दिवाली तक समृद्धि के मंत्र सीरीज के अपने इस प्रोग्राम में हम बात कर रहें है म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री के दिग्गज नीलेश शाह से। उनसे आज हम यह जानने की कोशिश करेंगे कि इस दिवाली पर मोटी कमाई की कुंजी कहां है और इस दिवाली से अगली दिवाली तक कहां पैसा बनेगा और अगले संवत में कौन-सा थीम करेगा कमाल?

बाजार और इकोनॉमी पर बात करते हुए KOTAK AMC के एमडी और सीईओ नीलेश शाह का कहना है कि अगले साल भी बाजार में ग्लोबल चुनौतियां कायम रहेंगी। रूस-यूक्रेन युद्ध अब तक जारी है। ऊंची ब्याज दरें, महंगाई से आगे भी बाजार के लिए परेशानी रहेगी। क्रूड कीमतों का जोखिम बरकरार है। नीलेश शाह ने आगे कहा कि 1 साल के नजरिए से भारतीय बाजार महंगे है लेकिन 5 साल के नजरिए से भारतीय बाजार सस्ता है।

इस बातचीत में उन्होंने आगे कहा कि रूस के परमाणु हमले की सूरत में बाजार गिरेगा। अगर आगे फेड रेट कट करता है बाजार में तेजी आएगी। इस साल बाजार में उतार-चढ़ाव रहेगा। निवेशक बाजार के उतार-चढ़ाव से घबराएं नहीं बल्कि गिरते बाजार में निवेश की स्ट्रैटेजी रखें।

किस थीम में बनेगा पैसा? इस सवाल का जवाब देते हुए नीलेश शाह ने कहा कि बैंक-फाइनेंस आउटपरफॉर्म करेंगे। बैंकिंग और फाइनेंशिलय सेक्टर में अच्छे मौके नजर आ रहे है। बैंकिंग सेक्टर में कनसॉलिडेशन जारी है। एक दशक में सबसे निचले स्तर पर NPA नजर आ रहा है। वहीं ब्याज दरें बढ़ने से बैंकों का मार्जिन बढ़ेगा। करेक्शन के बाद वैल्युएशन आकर्षक हुए है। अगले साल बैंकिंग-फाइनेंस सबसे बड़ा परफॉर्मर बनेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें