Get App

PM Gati Shakti Mission: क्या है पीएम गति शक्ति मिशन, इसके क्या फायदे हैं?

पीएम गति शक्ति मिशन के तहत रेलवे, सड़क जैसी अहम परियोजनाओं के बीच तालमेल होने से इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। इससे देशभर में कनेक्टिविटी बढ़ेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 08, 2022 पर 12:03 PM
PM Gati Shakti Mission: क्या है पीएम गति शक्ति मिशन, इसके क्या फायदे हैं?
केंद्र सरकार ने गति शक्ति मिशन के तहत 11 इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और 2 डिफेंस कॉरिडोर बनाने का भी प्लान बनाया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में सोमवार को कहा कि पीएम शक्ति मिशन (PM Shakti Mission) देश में इंफ्रास्ट्रक्चर की चुनौतियों से निपटने के लिए एक समग्र प्लान है। इससे पहले वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने 1 फरवरी को अपने बजट भाषण में कई बार 'पीएम गति शक्ति मिशन' का जिक्र किया था। खासकर रेलवे और हाईवे प्रोजेक्ट्स की चर्चा के दौरान इसका इस्तेमाल किया था। क्या आप जानते हैं पीएम गति शक्ति मिशन क्या है, इसका क्या मकसद है, इसकी शुरुआत कब हुई और आपको इससे क्या फायदा होगा? आइए इन सवालों का जवाब जानने की कोशिश करते हैं।

15 अगस्त को प्रधानमंत्री ने किया था ऐलान

पीएम गति शक्ति मास्टर प्लान की चर्चा सबसे पहले पिछले साल 15 अगस्त को हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाल किले की प्राचीर से अपने भाषण के दौरान इसका जिक्र किया था। इसके बाद 13 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह योजना लॉन्च की। इस योजना का ताल्लुक भी देश में इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास से है। इससे पहले सरकार देश में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन और नेशनल मॉनेटाइजेशन पाइपलाइन का ऐलान कर चुकी है। इस कड़ी में पीएम गति शक्ति मिशन तीसरी योजना है।

यह भी पढ़ें : खुशखबरी: कर्मचारियों की पेंशन में होगी 8500 की बढोतरी! जानें कैसे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें