Rajasthan Budget 2022: राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) ने बुधवार को एक स्वागत योग्य बदलाव के तहत राज्य में महिलाओं के लिए 'वर्क फॉर होम-जॉब वर्क स्कीम' (Work for Home – Job Work Scheme) का प्रस्ताव रखा। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने यह घोषणा की। बुधवार को सीएम ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए राज्य का बजट भी पेश किया। मुख्यमंत्री ने यह भी जिक्र किया कि उन्होंने इस योजना के लिए 100 करोड़ रुपए का बजट अलॉट किया है।
'वर्क फ्रॉम होम-जॉब वर्क योजना' ऐसी महिलाओं के लिए है, जो घर से काम करते हुए परिवार की आय में योगदान कर सकती हैं। इस योजना के तहत अगले साल 20,000 महिलाओं को लाभ होगा।
गहलोत ने जयपुर, जोधपुर और कोटा में हर एक के लिए 200 करोड़ रुपए के आवंटन के साथ राजीव गांधी ज्ञान सेवा और इनोवेशन हब की भी घोषणा की। हब में महिलाओं के लिए एक अलग स्पेस 'W-हब' के रूप में कैटेगराइज किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने एक योजना का विस्तार करने की घोषणा की, जिसके तहत गर्भवती महिलाओं को राज्य के सभी जिलों में दूसरे बच्चे के जन्म पर 6,000 रुपए दिए जाते हैं। यह योजना पिछले साल प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, उदयपुर, डूंगरपुर और बारां जिलों के लिए शुरू की गई थी।
मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि राजस्थान में पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र (tourism and hospitality sector) को इंडस्ट्री का दर्जा दिया जाएगा।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोकलुभावन बजट पेश करते हुए बुधवार को राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए पेंशन योजना, शहरी क्षेत्रों के लिए नौकरी की गारंटी योजना, घरेलू यूजर्स के लिए 50 यूनिट तक मुफ्त बिजली और सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की घोषणा की।
गहलोत की तरफ से विधानसभा में पेश किए गए बजट में कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया और सभी क्षेत्रों को 1,500 करोड़ रुपए की राहत दी गई है।