दुनिया के सबसे बड़े इनवेस्टर्स में से एक Ray Dalio ने इंडिया के बारे में कई अहम बातें कही हैं। उन्होंने कहा है कि अगले 10 साल तक इंडिया की इकोनॉमिक ग्रोथ 7 फीसदी रहेगी। तेज ग्रोथ के लिए इंडिया में सभी जरूरी चीजें मौजूद हैं। इसके लिए बड़ी संभावनाएं और प्रभावी नेतृत्व मौजूद है। चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के एक दिन बाद उन्होंने ये बातें कही हैं। इस मिशन से इंडिया चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। डेलियो ने चंद्रयान-3 की सफलता पर सोशल मीडिया साइट X (पहले नाम ट्विटर) पर पोस्ट लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि इंडिया का सफल लूनर मिशन इंडिया की प्रगति में एक और कड़ी है। डेलियो हेज फंड कंपनी Bridgewater Associates के को-फाउंडर हैं।