RBI Governor Shaktikanta Das : आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने भारत के करेंट अकाउंट डेफिसिट (Current Account Deficit) यानी CAD से जुड़ी चिंताएं खारिज करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि सीएडी काफी हद तक प्रबंधन के लायक है और व्यवहार्यता के मानकों के भीतर है। दास ने कहा कि भारत के मजबूत सर्विसेज एक्सपोर्ट्स (services exports) और भारी रेमिटेंस यानी विदेश से आने वाले धन के कारण वैश्विक स्तर पर मर्चेंडाइज डिमांड में सुस्ती के चलते होने वाले बाहरी घाटे के असर को कम करने में मदद मिलेगी।
