Budget 2023 Expectations Live Updates: सभी के लिए हो अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम
KPMG इंडिया के को-हेड और COO-इंडिया ग्लोबल नीरज बंसल ने कहा कि किफायती दरों पर घर खरीदने के लिए क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी स्कीम (CLSS) को बरकरार रखना चाहिए। इससे करीब 25,40,000 लोगों को फायदा पहुंचा है।
- बंसल ने ये भी कहा कि अफोर्डेबल हाउसिंग पर प्राइश कैप में बदलाव की जरूरत है, ताकि होमबॉयर्स को ज्यादा से ज्यादा आकर्षित किया जा सके।
- खरीदार के नजरिए से ज्यादा टैक्स ब्रेक की खास जरूरत होती है।
- सरकार को अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट के लिए सेक्शन 80IBA रजिस्ट्रेशन की समय सीमा को फिर से लागू करने के बारे में सोचना चाहिए, जिससे बिल्डरों को लाभ हो।
- बंसल ने ये भी कहा कि कच्चे माल की बढ़ती लागत को कम करने के लिए बजट में स्टील और सीमेंट जैसी आइटम के लिए GST की दरों को तर्कसंगत बनाने पर भी विचार किया जा सकता है।