बजट 2023 : नए और पुराने इनकम टैक्स स्लैब्स में क्या है अंतर? जानिए डिटेल

बजट 2023 : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट में नए इनकम टैक्स सिस्टम को ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए कुछ अहम ऐलान कर सकती हैं। इससे देश को धीरे-धीरे एग्जम्प्शन से मुक्त टैक्स सिस्टम को ले जाने के संकेत भी मिल सकते हैं। हालांकि, नए टैक्स सिस्टम की अभी तक खास स्वीकार्यता नहीं है और ऐसे में माना जा रहा है कि इसके साथ कुछ अहम एग्जम्प्शंस जोड़े जा सकते हैं

अपडेटेड Jan 26, 2023 पर 3:24 PM
Story continues below Advertisement
Budget 2023 : यूनियन बजट 2023-24 (Union Budget) में नए इनकम टैक्स रीजीम में कुछ बदलावों की घोषणा होने का अनुमान है

बजट 2023 : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) यूनियन बजट में इस बार टैक्स स्लैब्स (tax slabs) में बदलाव का ऐलान कर सकती हैं। दरअसल सरकार नए इनकम टैक्स सिस्टम (income tax regime) को ज्यादा आकर्षक बनाना चाहती है। यह बदलाव देश को धीरे-धीरे एग्जम्प्शन से मुक्त टैक्स सिस्टम को ले जाने का संकेत भी हो सकता है। हालांकि, नए टैक्स सिस्टम की अभी तक खास स्वीकार्यता नहीं है और ऐसे में माना जा रहा है कि इसके साथ कुछ अहम एग्जम्प्शंस जोड़े जा सकते हैं। एक्सपर्ट्स भी नए टैक्स रीजीम में स्टैंडर्ड डिडक्शन और हाउसिंग लोन इंटरेस्ट को शामिल करने की मांग कर रहे हैं।

बजट 2023: इन 2 स्टॉक्स में खरीदारी और 2 शेयर में बिकवाली करने से बजट के पहले मिलेगा तगड़ा मुनाफा

दोनों में से कोई भी सिस्टम चुन सकते हैं टैक्सपेयर्स


वर्तमान में टैक्सपेयर्स टैक्स भरने के लिए दोनों रीजीम में एक चुन सकते हैं। यूनियन बजट 2023-24 (Union Budget) में नए इनकम टैक्स रीजीम में कुछ बदलावों की घोषणा होने का अनुमान है, जिसे एक्सपर्ट्स एग्जम्प्शन मुक्त रीजीम की ओर बढ़ने का संकेत बताते हैं।

आइए नए और पुराने टैक्स सिस्टम के बीच के अंतर पर एक नजर डालते हैं...

ANNUAL INCOME EXISTING REGIME NEW REGIME
up to Rs 2,50,000 Nil Nil
2,50,000-5,00,000 5% 5%
5,00,000-7,50,000 20% 10%
7,50,000-10,00,000 20% 15%
10,00,000-12,50,000 30% 20%
12,50,000-15,00,000 30% 25%
Above 15,00,000 30% 30%

Budget 2023 Expectations: वित्त मंत्री देंगी किसानों को बड़ी सौगात, 8000 रुपये हो सकती है पीएम-किसान सम्मान निधि

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।