भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) मॉनेटरी पॉलिसी (Monetary Policy) में रिवर्स रेपो रेट (Reverse Repo Rate) में 0.25 फीसदी वृद्धि कर सकता है। केंद्रीय बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक 7 फरवरी से 9 फरवरी तक चलेगी। आरबीआई हर दो महीने पर अपनी मौद्रिक पॉलिसी की समीक्षा करता है। अर्थव्यवस्था और सिस्टम में लिक्विडिटी की जरूरतों को देखते हुए आरबीआई रेपो और रिवर्स रेपो में बदलाव का फैसला लेता है।
