RBI Policy:आरबीआई पॉलिसी का ऐलान करते हुए आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि RBI के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2022-23 में देश में महंगाई दर 6.5 फीसदी रह सकती है। वहीं, अगले वित्त वर्ष में महंगाई 5.3 फीसदी पर रह सकती है। गवर्नर शक्तिकांत दास ने 2023-24 की चौथी तिमाही में महंगाई दर 5.6 फीसदी रहने की उम्मीद जतायी है।
