रिजर्व बैंक (RBI) ने 1 जनवरी को बताया कि 2,000 वाले 97.38 पर्सेंट नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस आ गए हैं। 19 मई 2023 के मुताबिक, कुल 3.56 लाख करोड़ की वैल्यू के 2,000 वाले नोट सर्कुलेशन में थे, जबकि 29 दिसंबर 2023 को मात्र 9,330 करोड़ की वैल्यू के 2,000 वाले नोट सर्कुलेशन में थे। सरकार ने 19 मई, 2023 को ही 2,000 रुपये वाले नोटों को सिस्टम से वापस लेने का ऐलान किया था।
