Get App

आरबीआई की महंगाई पर रहेगी नजर, 2023 के अंत तक 6.15% पर पहुंच सकता है रेपो रेट: Fitch

पिछले हफ्ते ही फिच ने भारत की सॉवरेन रेटिंग को दो साल के बाद 'negative' से बदल कर 'stable' कर दिया था। हालांकि रेटिंग में कोई बदलाव नहीं किया गया था और इसके 'BBB-'बनाए रखा था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 14, 2022 पर 5:53 PM
आरबीआई की महंगाई पर रहेगी नजर, 2023 के अंत तक 6.15% पर पहुंच सकता है रेपो रेट: Fitch
ग्लोबल इकोनॉमी पर फिच का कहना है कि महंगाई का दबाव बढ़ता नजर आएगा जिससे ग्रोथ पर नकारात्मक असर देखने को मिलेगा

इस साल के अंत तक आरबीआई की ब्याज दरों में 1 फीसदी तक की और बढ़ोतरी की गुंजाइश है। फिच रेटिंग्स को उम्मीद है कि महंगाई के मोर्चे पर बिगड़ती स्थिति के कारण आरबीआई दिसंबर 2022 तक रेपो रेट को 5.9 फीसदी तक बढ़ा सकता है।

फिच (Fitch)ने सोमवार को जारी अपने नवीनतम ग्लोबल इकोनॉमिक आउटलुक में कहा है कि बढ़ती महंगाई (मुद्रास्फीति) को देखते हुए उम्मीद है कि आरबीआई दिसंबर 2022 तक अपनी ब्याज दरों को बढ़ाकर 5.9 फीसदी कर देगा।

Fitch का ये भी अनुमान है कि 2023 के अंत तक आरबीआई रेपो रेट बढ़ाकर 6.15 फीसदी तक ला सकता है। इसके पहले अपने एक अनुमान में Fitch ने कहा था कि आरबीआई 2023 के अंत तक रेपो रेट 5 फीसदी कर सकता है। हालांकि फिच का ये भी कहना है कि 2024 में दरों में कोई बदलाव नहीं होगा।

Fitch का मानना है कि भारत की इकोनॉमी के सामने बिगड़ती जियोपोलिटिकल स्थिति, कमोडिटी की बढ़ती कीमतें और दुनिया भर में मौद्रिक नीतियों में आ रही कड़ाई जैसी तमाम चुनौतियां हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें