रूस ने यूक्रेन पर हमला (Russian attack on Ukraine) कर दिया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने गुरुवार को यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई शुरू करने का एलान किया। उन्होंने कहा है कि वह पूर्वी यूक्रेन में अलगाववादियों को बचाने के लिए यह कदम उठा रहे हैं। उन्होंने टीवी पर कहा है कि मैंने डोनबस अलगाववादी इलाके के लोगों को बचाने के लिए मिलिट्री ऑपरेशन का फैसला किया है। उन्होंने यूक्रेन के सैनिकों से हथियार डालने और अपने घर चले जाने की अपील की है। आइए जानते हैं कि अब तक क्या-क्या हुआ है।
