भारत में अलग अलग सेक्टर्स में नौकरी देने का रुझान फिलहाल स्थिर बना हुआ है। अलग अलग सेक्टर्स के लगभग 3020 इंप्लॉयर्स के एक हालिया मैनपावरग्रुप इंप्लॉइमेंट आउटलुक सर्वे के मुताबिक भारत में इंप्लॉयर्स नौकरियां देने के मामले में सोच समझ कर फैसले ले रहे हैं। हालांकि सभी सेक्टर्स के इंप्लॉयर्स ने नौकरी देने के रुझान में पॉजिटिव रुख दिखाया है। IT सेक्टर में रुझान 44 फीसदी की बढ़ते के साथ सबसे ज्यादा अच्छा बना हुआ है। इसके बाद ट्रांसपोर्ट, लॉजिस्टिक और ऑटोमोटिव में भी काफी अच्छा रुझान देखने को मिला है। वहीं तीसरे नंबर पर हेल्थकेयर और लाइफ साइंसेज में भी शानदार रुझान देखने को मिला है।
