दक्षिण भारत के राज्यों में टमाटर की कीमतों में उछाल आया है। भारी बारिश से फसल को नुकसान होने और उसके बाद आई बाढ़ के कारण ट्रांसपोर्ट मुश्किल हो गया है इसका असर टमाटर की कीमतों पर नजर आ रहा है। रिटेल मार्केट में टमाटर की कीमतें 120 रुपये किलोग्राम तक पहुंच गई है।
