Withdrawal of Southwest Monsoon: एक ओर जहां गुजरात समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश का दौर चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ मानसून की विदाई को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आ गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को बताया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। IMD के मुताबिक पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों से मानसून की विदाई 19 सितंबर 2026 के आसपास शुरू होने की संभावना है।
